शीतलकुची में एक बार फिर गोलीबारी की घटना, तृणमूल कांग्रेस के प्रधान घायल

कूचबिहार,17 मई (नि.सं.)। मतदान के बाद कूचबिहार के शीतलकुची में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात को शीतलकुची ब्लॉक के लालबाजार अंचल के तृणमूल कांग्रेस के प्रधान अनिमेष राय पर गोली चलाई गई है। जिससे वह घायल हो गए है।


बताया गया है कि अनिमेष राय कल रात लालबाजार चौपथी पर एक सांगठनिक बैठक के बाद घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। घटना के बाद उन्हें पहले बरमाद कर शीतलकुची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर कूचबिहार के एक नर्सिंग में रेफर कर दिया गया। अनिमेष राय के घुटने के ऊपर गोली लगी है। इस घटना में कौन शामिल है, इसका पता नहीं चल सका है। शीतलकुची थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कूचबिहार जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता और जिला परिषद के सह सभाधिपति अब्दुल जलील अहमद आज घायल प्रधान अनिमेष राय से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलाके में भाजपा की ताकत है। भाजपा की मदद से बदमाशों ने ऐसा किया है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। भाजपा के शीतलकुची विधानसभा के विधायक बरेन चंद्र बर्मन ने कहा कि तृणमूल के पास भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं है। पुलिस प्रशासन सही तरीके से जांच करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MARScasibomcasibom girişCasibom Bonuscasibom mobil girişhttps://www.cellerini.it/girişcasibom girişcasibomcasibom girişbahsegelmarsbahiscasibom resmi girişcasibom