सिलीगुड़ी, 7 फरवरी (नि.सं)। फरवरी का महीना आते ही माहौल में प्यार की खुशबू घुल जाती है। रोज डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इस खास दिन पर लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर प्यार का इज़हार करते नजर आए।सुबह से ही सिलीगुड़ी शहर के अलग-अलग फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। दुकानों में लाल गुलाब के साथ-साथ कई रंगों के गुलाब सजे हुए है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे है। रोज़ डे के मौके पर गुलाब की जमकर बिक्री हो रही है, हालांकि आम दिनों की तुलना में आज गुलाब की कीमत थोड़ी ज्यादा है। लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका, दोस्त-यार और खास लोगों के लिए गुलाब खरीद रहे है।
फूल विक्रेता ने बताया कि आज फूलों की मांग काफी अच्छी है। गुलाब 50 से 70 रुपये तक बिक रहे है और सुबह से ही ग्राहक फूल खरीदने पहुंच रहे है।
वहीं, एक ग्राहक प्रिया चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपनी सहेली के लिए फूल खरीद रही है। उन्होंने बताया कि अपने प्रिय लोगों को फूल देना ही असली प्यार है और वैलेंटाइन वीक प्यार को साझा करने का समय होता है।
