सिलीगुड़ी के 33 नंबर वार्ड में चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,21 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 33 नंबर वार्ड के सुकांतपल्ली शिव शक्ति कालीबाड़ी इलाके में हुई चोरी के मामले में एनजेपी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम खुशबू दामी है। वह ईरानी बस्ती की निवासी है।


ज्ञात हो कि रविवार दोपहर एक महिला ने इलाके के एक घर से करीब दस लाख रूपए के सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। महिला के साथ दो बच्चे भी थे। घटना के समय घर की गृहिणी पूजा करने में व्यस्त थी। तभी मौका पाकर एक अज्ञात महिला अपने गोद में एक बच्चे और लगभग 8-10 साल के एक अन्य बच्चे को लेकर घर में घुस आई थी। घर में प्रवेश करते ही वह निडर होकर सीधे अलमारी के पास चली गई थी। इसके बाद वह अलमारी खोलकर जेवरात, नकदी व अन्य सामान लेकर चंपत हो गई थी।

चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। बाद में परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर आए तो उन्हें चोरी के बारे पता चला। इसके बाद इस संबंध में एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच शुरू की और महिला को मंगलवार को साउथ कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया। आज आरोपी महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *