सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का हथौड़ा

सिलीगुड़ी, 20 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित शिवरामपल्ली इलाके में अवैध रूप से बनाए गए डेकोरेटर के गोडाउन को आज नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बिना प्लान के बनाए गए उक्त अवैध निर्माण को हटाने के लिये दो बार नगर निगम की तरफ से गोडाउन मालिक को नोटिस भेजा गया था। लेकिन, गोडाउन मालिक की तरफ से अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा ही हटाया गया।


जिसके बाद आज नगर निगम अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची।लेकिन इस दौरान नगर निगम और गोडाउन मालिक के बीच निर्माण तोड़ने को लेकर कहा सुनी हो गयी। इस विषय में मालिक पक्ष का कहना है कि नगर निगम द्वारा भेजी गयी नोटिस के आधार पर अवैध निर्माण को हटा दिया गया था और इसकी रिपोर्ट नगर निगम में जमा की गयी थी।

लेकिन उस समय नगर निगम ने पूरा निर्माण हटाने को लेकर कुछ नही कहा। इसके बाद आज नगर निगम की टीम बिना समय दिए पूरा गोडाउन को तोड़ने पहुंच गई। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *