सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, गोडाउन का हुलिया बिगाड़ा

सिलीगुड़ी,16 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त हो गई है। इसी के मद्देनजर आज सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के बंगाल बाजार संलग्न इलाके में एक गोडाउन पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया।


वहीं, इस दौरान भक्ति नगर थाना भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 42 नंबर वार्ड बंगला बाजार इलाके में उक्त गोडाउन लंबे समय से था। लोगों ने नगर निगम से शिकायत की कि यह अवैध है। जिसके बाद नगर निगम ने उक्त गोडाउन मालिक से जरूरी कागजात नगर निगम में जमा करवाने को कहा गया था, लेकिन नगर निगम द्वारा समय और नोटिस भेजने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिलने पर गोडाउन को तोड़ दिया गया।

इस विषय सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया ने कहा कि गोडाउन की जरूरी कागजात मालिक से मांगी गई थी। जिसे मालिक की ओर से मा ननहीं किया गया। इसके बाद नगर निगम ने हाई कोर्ट की निर्देशा अनुसार अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *