सिलीगुड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद : महिला के गले से सोने की चेन लूटकर हुए फरार

सिलीगुड़ी,18 मई(नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बाइक सवार बदमाश सक्रिय हैं। आए दिन यह बदमाश मोबाइल और चेन स्नेंचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम के 35 नंबर वार्ड में बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।


बताया गया है कि अनिमा दे शुक्रवार की शाम घर के सामने खड़ी होकर कुछ स्थानीय लोगों से बात कर रही थी। तभी दो युवक बाइक से इलाके में आए। उनमें से एक ने बाइक से उतरकर अनिमा दे के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। घटना के बाद तुरंत एनजेपी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की छिनतई पहले भी हो चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO