सिलीगुड़ी में दो अफगानी युवती गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 1 जून (नि.सं)।सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने दो अफगानी युवतियों को को गिरफ्तार किया है। दोनों अफगानी युवतियों के नाम साल्लार रिहाना (20) और साल्लार सोना (22) है।


मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सिलीगुड़ी के एक शॉपिंग मॉल के पब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दो अफगानी युवतियां पास के एक होटल में ठहरने पहुंची। इधर, होटल प्रबंधन को उन पर संदेह होने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही माटीगाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि युवतियों के पास वैध पासपोर्ट तो हैं, लेकिन उनके वीजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आज दोनों अफगानी युवतियों को सिलीगुड़ी अदालत पेश कर रिमांड की मांग की है। युवतियों के भारत आने का मकसद और उनकी गतिविधियों की जांच के साथ ही पुलिस आगे की करवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *