सिलीगुड़ी में जल संकट, मेयर गौतम देव ने फूलबाड़ी महानंदा बैराज का लिया जायजा

फूलबाड़ी,11 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में पानी की किल्लत देखी जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने फूलबाड़ी महानंदा बैराज इलाके का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के सदस्य व अन्य अधिकारी भी थे।


बताया गया है कि फूलबाड़ी से सिलीगुड़ी शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार से फूलबाड़ी जल निकासी केंद्र से तीस्ता नदी में बांध और नदी से गाद हटाने का काम शुरू हो किया है। इस काम को पूरा होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा।

जिसके कारण कार्य के दौरान तीस्ता नदी से सिलीगुड़ी में पेयजल आपूर्ति करना संभव नहीं है। फिलहाल नगर निगम ने केवल सिलीगुड़ी में महानंदा नदी का पानी शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचाने की व्यवस्था की है। आज मेयर ने फूलबाड़ी के महानंदा बराज इलाके का जायजा लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibom