सिलीगुड़ी में नहाती महिला का वीडियो बनाने की कोशिश, आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

सिलीगुड़ी,8 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में नहाती हुई एक महिला का वीडियो बनाने की कोशिश करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस घटना से सिलीगुड़ी के 40 नंबर वार्ड के सुभाषनगर स्थित कम्युनिटी रोड पर हड़कंप मच गया।


बताया गया है कि एक महिला नहा रही थी। कथित तौर पर उस समय एक व्यक्ति ने नहाती हुई महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की। इस घटना को देख महिला चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी का नाम नीतीश बर्मन (38) है। वह उक्त इलाके में एक किराए के मकान में रहता है।

इस बीच घटना की खबर फैलते ही स्थानीय महिलाएं एकत्रित हो गईं और आरोपी को सामूहिक पिटाई की। यहां तक ​​कि उन्होंने उसे उठक बैठक भी कराया। बाद में आरोपी को भक्तिनगर पुलिस हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *