सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना की पुलिस ने दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। बीती रात गुप्त सूत्रों के आधार पर भक्ति नागर थाना की पुलिस ने पायल सिनेमा के पास से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम रतन मंडल (33) और मानिक मंडल (31) है।
सूत्रों के अनुसार रतन और मानिक दोनों करीब छह महीने पहले बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। उसके बाद दोनों भक्ति नगर थाना अंतर्गत हैदरपाड़ा इलाके में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों विधान मार्केट में प्रिंटर का काम करते थे। दोनों पिछले छह माह से पहचान छिपाकर सिलीगुड़ी में रह रहे थे। जिसकी खबर किसी को नहीं थी।
इधर, भक्ति नगर थाना की पुलिस सादे पोशाक की पुलिस को गुप्त सूत्रों से इसकी खबर मिल गई। जिसके बाद कल रात को पुलिस ने रतन और मानिक को पायल सिनेमा ट्रैफिक प्वाइंट के पास से हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों से पुलिस ने भारत में आने के लिए वैध कागजात दिखाने को कहा, जो दोनों नहीं दिखा पाया। जिसके बाद भक्ति नगर थाना की पुलिस ने दोनों को गैर कानूनी रूप में से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।
