सिलीगुड़ी,4 मई (नि.सं.)। आम लोगों की शिकायत पर सिलीगुड़ी टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम एक्शन में आई है। लंबे समय से आम लोग शिकायत पर शिकायत करते जा रहे थे। बावजूद कोई कारवाई नहीं हो रही थी। लेकिन सिलीगुड़ी टाइम्स ने जब आम लोगों की आवाज उठाई। तो वह सिधे सिलीगुड़ी नगर निगम के कान तक पहुंची और फिर नगर निगम बुलडोजर लेकर करवाई में जुट गयी। आज 42 नंबर वार्ड अंतर्गत चयनपाड़ा सर्वपल्ली इलाके में कई अवैध गोदाम पर सिलीगुड़ी नगर निगम का बुलडोजर चला है।
इस दौरान भक्ति नगर थाना की विशाल पुलिस वाहीनी मौके पर मौजूद थी। बताया गया है कि 42 नंबर वार्ड अंतर्गत बंगला बाजार के पास चयनपाड़ा सर्वपल्ली इलाके में अवैध रूप से कई गोदाम निर्माण किये गये थे। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी समस्या हो रही थी। इस विषय में सिलीगुड़ी नगर निगम में शिकायत की गई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद आम लोगों ने इस समस्या को सिलीगुड़ी टाइम्स के माध्यम से प्रशासन के सामन रखा। इधर, सिलीगुड़ी टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के करीब 15 दिनों के अंदर सिलीगुड़ी नगर निगम ने समस्या का समाधान करते हुए अवैध गोदामों को हटा दिया है।
इस विषय पर सिलीगुड़ी नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजिनियर ने कहा कि अवैध रूप से गोदाम तैयार करने वाले गोदाम मालिकों को नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद आज करवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर अभियान जारी रहेगा। इधर, नगर निगम के इस करवाई के बाद गोदाम मालिकों ने नाराजगी जाहिर की है।
