सिलीगुड़ी,25अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत पाइप लाइन इलाके में 8 से 10 लोगों का एक गिरोह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
गुप्त सूत्रों से यह जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने वहां अभियान चलाकर वारदात को अंजाम देने के पहले ही चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए।
आरोपियों के नाम प्रदीप दास, विक्की साहनी, संजीव दास, मोहम्मद जामिल हैं। आरोपियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।