सिलीगुड़ी के बर्धमान रोड पर अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई

सिलीगुड़ी, 23 दिसंबर (नि.सं)। एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में सिलीगुड़ी नगर निगम उतरा है। मंगलवार को सिलीगुड़ी के बर्धमान रोड स्थित ‘कैपिटल वन’ नामक बिल्डिंग की छत पर किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले उक्त भवन में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि भवन की छत के एक हिस्से में लोहे और कंक्रीट से अवैध निर्माण कर छोटे-छोटे कमरे बनाए गए थे। नगर निगम की ओर से निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस बल के साथ नगर निगम के इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुबह से ही अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू किया। बताया जा रहा है कि बर्धमान रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में भी कई व्यावसायिक भवनों में अवैध निर्माण की शिकायतें सामने आई है। पिछले तीन वर्षों में सिलीगुड़ी नगर निगम शहर में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *