सिलीगुड़ी में मध्यस्थता बैठक में पिटाई से आहत महिला ने की आत्महत्या

 सिलीगुड़ी, 2 जुलाई(नि.सं.)। सिलीगुड़ी में भी चोपड़ा की घटना? मध्यस्थता (सालिसी सभा) बैठक में महिला की पिटाई। अपमानित होकर महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना के सामने आते ही हड़कम मच गया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के कारण पत्नी ने पति को छोड़ दिया था। हालांकि बाद में महिला वापस आ गई, लेकिन इलाके में मध्यस्थता बैठक में महिला की पिटाई की आरोप सामने आई है। जिसके बाद महिला ने अपमानित होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना में एनजेपी थाने की पुलिस ने पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के बोकराभिटा इलाके से सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब 8 दिन तक लापता रहने के बाद वापस लौट आई थी। इसके बाद इलाके की कुछ महिलाओं ने करीब दो घंटे तक महिला की पिटाई की। मृतक महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को सालिसी सभा में पीटा गया था। इस घटना को वह सहन नहीं कर पाई और आत्महत्या कर ली। इस बीच कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पुलिस की मौजूदगी में महिला को इस तरह कैसे पीटा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş