सिलीगुड़ी, 20 मई (नि.सं.)। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए सिलीगुड़ी में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। अब सिलीगुड़ी में एक फील्ड अस्पताल बनाया जा रहा है। जहां डॉक्टर, नर्स, ऑक्सीजन जैसी सभी व्यवस्था होंगे। अस्पताल में पूरी तरह नि:शुल्क इलाज होगा।
उल्लेखनीय है की सरकारी अस्पतालों में बेड की समस्या तो नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर लूट चल रही हैं। इसी को देखते हुए सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ संलग्न एक भवन में फील्ड अस्पताल का निर्माण किया जा रहा हैं। फील्ड अस्पताल का निर्माण सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, लिवर फाउंडेशन, कोरम फॉर ह्यूमैनिटी नामक तीन संगठनों द्वारा की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में 25 ऑक्सीजन बेड होंगे। इस माह के अंत तक फील्ड अस्पताल का काम पूरा कर लिया जाएगा।
सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन कि ओर से अभिजीत मजूमदार ने कहा कि युद्ध के मैदान में ऐसे फील्ड अस्पताल होते हैं। यहां भी मरीजों के लिए दवाएं और खाना, डॉक्टर आदि सभी व्यवस्था हैं। हालांकि मरीजों की संख्या कम होने पर भी अस्पताल तीन महीने तक रहेगा। क्योकि कोरोना की तीसरी लहर में इस अस्पताल की जरूरत पर सकती हैं।
