नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों का किया निरीक्षण 

सिलीगुड़ी, 19 मार्च (नि.सं.)। उत्सव के मौसम को देखते हुए सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। राम नवमी और ईद को ध्यान में रखते हुए नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों का निरीक्षण किया।
गुरुवार को उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण, संभावित भीड़ प्रबंधन और समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शमसुद्दीन अहमद, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) तनमय सरकार और एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णिमा शेरपा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शहर के कई अहम इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *