सिलीगुड़ी नगर निगम का 638 करोड़ से अधिक का बजट पेश, पर्यटन और हरित परियोजनाओं पर जोर

सिलीगुड़ी, 13 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम का वार्षिक बजट शुक्रवार को पेश किया गया। चालू वित्त वर्ष के लिए कुल 638 करोड़ 42 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।
नगर निगम के मेयर गौतम देव ने बजट पेश किया। इस दौरान निगम के चेयरमैन, सत्तारूढ़ दल के पार्षदों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस वर्ष के बजट में शहर के समग्र विकास और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। नगर निगम परिसर के प्रवेश द्वार पर ‘सिलीगुड़ी म्यूजियम’ बनाया जाएगा। कावाखाली में आधुनिक कला एवं सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
बजट में हरित परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया है। डंपिंग ग्राउंड के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा। ईस्टर्न बाईपास इलाके में साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक का निर्माण होगा। वहीं कॉलेज पाड़ा क्षेत्र में ‘बुक पाड़ा’ विकसित करने की योजना भी शामिल है। नगर निगम का दावा है कि इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *