सिलीगुड़ी नगर निगम ने चलाया अभियान, अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

रिक्शा चलाकर उन रुपये से घर बनाया गया था। लेकिन घर नक्शे के मुताबिक नहीं बना था। इधर, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आज सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारी उक्त अवैध निर्माण को हटाने पहूंचे। लेकिन इस दौरान उन्हें रोष का सामना करना पड़ा। घर के सदस्य रोने लगे और नगर निगम के कर्मचारियों से घर न तोड़ने की विनती करने लगे।लेकिन यह भी काम न आया।


आज सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 34 अंतर्गत सूर्यसेन कॉलोनी में एक घर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। बताया गया है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने नगर निगम में शिकायत की थी। बाद में हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया। वहीं, आज सुबह नगरनिगम के कर्मचारी जब पुलिस के साथ अवैध निर्माण गिराने गए। उस वक्त घर मालिक और पड़ोसियों ने नगर निगम के कर्मचारियों को घेरकर अपना गुस्सा जाहिर किया। खबर मिलते ही पार्षद विमान तापदार मौके पर पहूंचे।आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *