सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास पर फिर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी, 27 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि  एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों के नाम पंकज सरकार और शिवराज दास है। जबकि घायल युवक का नाम रोहित बर्मन है। तीनों हैदरपाड़ा और शिवरामपल्ली इलाके के रहने वाले है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को तीन युवक स्कूटी पर सवार थे। आशीघर मोड़ पार करते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रत होआ गया। उसी समय पीछे से आ रही एक लॉरी के पहिए की चपेट में आने से उनमें से दो की मौत हो गई। जबकि रोहित बर्मन को गंभीर रूप से घायल हालत में बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही आशीघर चौकी, भक्तिनगर और आशीघर सब-ट्रैफिक गार्ड के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी। तब से ट्रैफिक पुलिस खास निगरानी और जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन हादसों की संख्या कम नहीं हुई है। एक महीने के अंदर बड़े हादसों में जान जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे है।


स्थानीय लोगों की शिकायत है कि ईस्टर्न बाईपास पर ट्रैफिक पर ठीक से नज़र नहीं रखी जाती। फुटपाथ पर दुकान का सामान रखने और लापरवाही से गाड़ी चलाने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसों को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *