सिलीगुड़ी, 16 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के एस.एफ. रोड स्थित महेश्वरी सेवा सदन में श्री बालाजी महाराज के आयोजन एवं राजगढ़िया परिवार के व्यवस्थापन में 9 दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।
भक्ति, आध्यात्मिकता और संगीतमय वातावरण से सिलीगुड़ी सराबोर होने वाली है। आगामी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक इस भव्य संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी महाराज एवं श्री पितरजी महाराज के आशीर्वाद से इस पावन धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
इस अवसर पर प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्री रामकथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, इस महायज्ञ के माध्यम से भक्तों को श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति मार्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
