सिलीगुड़ी, 7 मार्च (नि.सं)। शहर के लिए गर्व की बात है कि वार्ड नंबर 43 के गांधी नगर निवासी विवेक सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए है। विवेक सिंह को 7 मार्च 2026 को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त हुआ है।
विवेक रवि शंकर सिंह और सिंह के पुत्र है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिलीगुड़ी के कदमतला स्थित बीएसएफ स्कूल से पूरी की और इसके बाद सेलेसियन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की।
विवेक के पिता बर्धमान रोड में एक गैरेज चलाते हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी है। साधारण परिवार से आने वाले विवेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे छेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवेक की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
