सिलीगुड़ी में डकैती से पहले 6 बदमाश गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 26 जुलाई (नि.सं.)। भक्तिनगर पुलिस ने डकैती से पहले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम विश्वजीत दर्नाल, बप्पा दास, शांतो दास, उत्तम ग्वाला, सायन बर्मन और बिकी नाग शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 42 स्थित आर्मी ग्राउंड के पास कई बदमाश डकैती के मकसद से एकत्रित हैं। इसकी सुचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद किये गये है।गिरफ्तार बदमाशों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। भक्तिनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO