नक्सलबाड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)। एक बाइक और स्कूटर ने खड़ी लॉरी को टक्कर मारी दी है। घटना में 2 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गया। घटना नक्सलबाड़ी के सातभैया मोड़ पर हुई है।
बताया जा रहा है कि 4 लोग बाइक और स्कूटी पर सवार होकर रथखोला से टुकरिया डिवीजन लौट रहे थे। तभी नक्सलबाड़ी के सातभैया मोड़ पर खड़ी लॉरी को बाइक और स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक अभिषेक उरांव की मौत हो गई। जबकि घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 3 को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। जहां घायल रोशन उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक को छुट्टी दे दी गई है। इस बीच, घटना के बाद से लॉरी चालक फरार है। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस और नक्सलबाड़ी ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल में किया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
