सिलीगुड़ी बाघाजतिन एथलेटिक क्लब द्वारा महालया में मैराथन का आयोजन

सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी बाघाजतिन एथलेटिक क्लब महालया पर 10 और 5 किमी की मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी। क्लब के सदस्यों ने आज पत्रकार सम्मलेन कर इसकी जानकारी दी।


क्लब की तरफ से बताया गया कि, क्लब का यह 39वां वर्ष है। इस वर्ष मैराथन में करीब 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिसमें असम, नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई जगहों से प्रतिभागी शामिल होंगे। दौड़ क्लब परिसर से शुरू होगी। 10 किलोमीटर की दौड़ क्लब परिसर से शुरू होकर भक्तिनगर थाने से सेवक रोड होते हुए क्लब में पहुंचकर समाप्त होगी।

वहीं, इसी प्रकार 5 किमी की दौड़ हैदापाड़ा प्रणामी मंदिर के सामने से होये हुए पुनः क्लब में पहुंचकर समाप्त होगी। मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर भरत छेत्री मौजूद रहेंगे।


दौड़ में कई प्रतिभागियों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके है, लेकिन इस बार सिक्किम में इतना बड़ा हादसा होने के कारण वहां से कोई भी प्रतिभागी भाग नहीं ले पा रहे है। पत्रकार सम्मलेन में क्लब के अध्यक्ष उत्पल बनर्जी, सचिव अखिल विश्वास, पियारा सिंह और क्लब के मुख्य सलाहकार मेयर गौतम देव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *