सिलीगुड़ी,15 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा ब्रिज के नीचे छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत कुमार दास के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दो ट्रॉली बैग से करीब 21 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कूचबिहार से गांजा लेकर कोलकाता जाने की फिराक में था। उससे पहले ही डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
