सिलीगुड़ी में घर के छत पर फंदे से झूलता मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कम

सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)। शक्तिगढ़ इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम मिठुन राय है। वह हल्दीबाड़ी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मिठुन राय पिछले कुछ महीनों से सिलीगुड़ी के जलपाईमोड़ स्थित एक बार में काम कर रहा था। वो शक्तिगढ़ स्थित एक घर के स्टाफ क्वार्टर में अपने सहकर्मियों के साथ रहता था। इधर, आज सुबह उसी घर की छत पर उसका फंदे से झूलता शव मिलने से हड़कम मच गया। दूसरी तरफ खबर मिलते ही एनजेपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि मिठुन गुरुवार को काम पर गया था। लेकिन वो गुमसुम था। इस बीच उसकी किसी से मोबाइल पर बात भी हुई। इसके बाद वह रात को जल्दी काम से निकल गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibomcasibom