सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर जलाशय में पलटी सीमेंट से लदी लॉरी

फूलबाड़ी,25 मई (नि.सं.)। सीमेंट से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर जलाशय में पलट गई। यह घटना शनिवार रात को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी संलग्न जियागंज इलाके में घटी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार सीमेंट से लदी लॉरी सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। रात के अंधेरे में अचानक लॉरी अनियंत्रित होकर जियागंज इलाके में सड़क किनारे जलाशय में पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर आए तो देखा कि लॉरी सड़क के किनारे उल्टी पड़ी हुई थी।

घटना के बाद चालक को किसी तरह लॉरी के केबिन से बाहर निकला गया। खबर मिलते ही फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउटपोस्ट की पुलिस और एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *