सिलीगुड़ी में जगवानी परिवार की पहल पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, खेल के जरिए व्यस्त लोगों को एक मंच पर लाने की पहल

सिलीगुड़ी, 15 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में जगवानी परिवार की पहल पर एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया है। यह टूर्नामेंट खास तौर पर 30 वर्ष से अधिक आयु के और नॉन-प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है।
आयोजकों का कहना है कि कई लोग अपने-अपने पेशे में व्यस्त रहने के कारण खेलकूद के लिए समय नहीं निकाल पाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस टूर्नामेंट की पहल की गई है।
जगवानी परिवार के सदस्य गोपाल जगवानी ने बताया कि समाज के व्यस्त लोगों को खेल के माध्यम से एक साथ लाना और उनके बीच खुशी व आपसी सौहार्द का माहौल बनाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।


वहीं टूर्नामेंट में भाग लेने वाले शुभंकर सेन ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पेशों में व्यस्त रहने के कारण कई लोग नियमित रूप से खेल नहीं पाते है। इस तरह के आयोजन उन्हें फिर से मैदान में उतरने का मौका देते हैं और खेल का आनंद लेने के लिए एक अच्छा माहौल तैयार करते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *