सिलीगुड़ी का महामाया स्पोर्टिंग क्लब नैहाटी की बोरो मां की तर्ज पर करेगा काली पूजा का आयोजन

सिलीगुड़ी,21 अक्टूबर (नि.सं.)। काली पूजा में अब कुछ ही दिन बचे हैं। विभिन्न जगहों पर तैयारियां चल रही हैं। सिलीगुड़ी का महामाया स्पोर्टिंग क्लब एक बार फिर नैहाटी की बोरो मां की तर्ज पर पूजा कर आश्चर्यचकित करने जा रहा है।


सिलीगुड़ी का महामाया स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा इस वर्ष अपने 45वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हालांकि, उनकी बोरो मां की पूजा का यह दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष भी इस क्लब ने नैहाटी की बोरो मां की पूजा कर शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसलिए उन्होंने शहरवासियों को हर साल बोरो मां के दर्शन कराने के लिए इस तरह से पूजा करने का बीड़ा उठाया है।

स्थानीय कुम्हार करीब 21 फीट बड़ी मां की मूर्ति बना रहे है। क्लब के सदस्यों को उम्मीद है कि इस साल भी काफी संख्या में लोग आएंगे। क्लब के सदस्य विशाल दत्त ने बताया कि पूजा के दौरान प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

holiganbet girişcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/jojobetcasibomCasibom GirişCasibomcasibomcasibomCasibom