सिलीगुड़ी, 3 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के घोगोमाली उच्च विद्यालय की ओर से भव्य तरीके से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह रीति रिवाज के अनुसार पूजा संपन्न हुई। आज शाम को घोगोमाली उच्च विद्यालय की पूजा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े है।
विद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के शुरू होते ही सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूजा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि विद्यालय का स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम विगत 23 जनवरी से शुरू हो चुका है। अगले वर्ष 23 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम चलेंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष 23 जनवरी 2026 को मनाया जायेगा।