सिलीगुड़ी महकमा परिषद के चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने शुरू किया चुनाव प्रचार

बागडोगरा, 25 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले बागडोगरा में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर दीवार लेखन शुरू हो गया है। बताया गया है कि बागडोगरा में पहले ही विभिन्न जगहों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर दीवार लेखन शुरू हो गया है।


दीवार लेखन के माध्यम से चुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमिताभ सरकार ने कहा कि सितंबर 2020 में कार्यकाल समाप्त हुए दो साल हो गए हैं।

लेकिन अभी तक वोट की घोषणा नहीं हुई है। नक्सलबाड़ी बीडीओ सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे हैं। हमें खबर मिली है कि 27 जून को पंचायत चुनाव होगा। इसलिए हमने तैयारी कर ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *