सिलीगुड़ी महिला थाना ने ऑनलाइन सैक्स रैक्टे गिरोह का किया खुलासा, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 दिसंबर (नि.सं.)। शहर में चल रहे एक अनोखी देह व्यवसाय के काले कारोबार का महिला थाने की पुलिस ने खुलासा किया है, जहां ऑनलाइन के माध्यम से कस्टमर की मांग के अनुसार लड़कियों को पहले मोबाइल पर दिखाया जाता, इसके बाद पसंद आने पर लकड़ियों को उक्त ठिकाने पर पहुंचा दिया जाता था।सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने इस ऑनलाइन वाले सैक्स रैकेट गिरोह के महिला सहित तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम चंदा साहा उर्फ जया (23) है। जबकि पुरुषों के नाम मिजानुर इस्लाम उर्फ बाउ (27) और सम्राट सरकार उर्फ विक्रम (24) है।


बताया जा है कि बिहार के रहने वाले अखिलेश कुमार ने देह व्यवसाय चलाने के लिए एक ऑनलाइन एप तैयार किया था। यह काम उसने पहले बिहार से शुरू किया। इसके बाद सिलीगुड़ी में यह व्यवसाय चलाने के लिए उसने चंदा साहा उर्फ जया को अपना पार्टनर बनाया।चंदा के सहारे वह सिलीगुड़ी में गैर कानूनी रूप से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से ग्राहकों को पहले लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद ग्राहक जिसे पसंद करता उस लड़की को उसके एड्रेस पर भेज दिया जाता था।

इधर, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की महिला थाना को इस ऑनलाइन सैक्स रैकेट का पता चलते ही मामले की जांच शुरू किया। इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके से पहले चंदा साहा को और भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके से मिजानुर और सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपीयो पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अदालत से तीनों आरोपी की रिमांड की मांग भी की है। बताया जा रहा है कि जिसमें पहले महिला थाना को पता चला कि सिलीगुड़ी में इस ऑनलाइन सैक्स रैकेट की मास्टर माइंड चंदा साहा है। जिसमें उसकी सहायता मिजानुर इस्लाम और सम्राट सरकार कर रहे है। मिजानुर  इस्लाम और सम्राट सरकार लड़कियों को ग्राहक तक लाने ले जाने का काम करता। जबकि सम्राट पूरे नेटवर्क में रूपये का हिसाब रखता है।


इस विषय पर एसीपी शुवेंद्र कुमार ने कहा कि महिला थाना का टीम को ऑनलाइन सैक्स रैकेट गिरोह का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तार में लेने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। महिला थाना पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *