सिलीगुड़ी, 5 मार्च(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 39 के हैदरपाड़ा इलाके के एक घर में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग का भक्तिनगर थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जबकि 29 गैस सिलेंडर बरामद भी किये है। आरोपी का नाम कृष्णा सरकार बताया गया है। आरोप है कि गिरफ्तार शख्स काफी समय से अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, गैस सिलेंडर रिफिलिंग की खबर मिलने के बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी किया। जिसके बाद करीब 29 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर जब्त किए। वहीं, अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भक्तिनगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।