सिलीगुड़ी,21 मार्च(नि.सं.)। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल समेत भाजपा अधिकारियों ने सिलीगुड़ी में डंपिंग ग्राउंड का जायजा लिया। शुक्रवार को भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, नगर निगम के विपक्ष नेता अमित जैन, भाजपा वार्ड पार्षदों के साथ अधिकारियों ने डंपिंग ग्राउंड का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने वहां के निवासियों की समस्याएं सुनीं।डंपिंग ग्राउंड में बार-बार आग लगने से सिलीगुड़ी शहर धुएं से भर गया है। इससे शहरवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।भाजपा अधिकारियों ने इस समस्या का तत्काल समाधान करने और मेयर के इस्तीफे की मांग की है।