सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,30 मार्च (नि.सं.)।प्रधान नगर थाने की पुलिस ने जंक्शन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम संजय महाली और खोखन महंतो है। ये दोनो ही प्रधान नगर थाना अंतर्गत देवीडांगा और ढकनीकाटा इलाके के रहने वाले हैं।


बताया गया है कि प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूत्रों के खबर के आधार पर बीती रात जंक्शन संलग्न एनबीएसटीसी बस स्टैंड को पीछे सूनसान जगह पर अभियान चलाया।इस दौरान वहां संजय और खोखन को इधर-उधर घूमते हुए देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *