सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,29 अक्टूबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने 46 नंबर वार्ड के पोकाइजोत इलाके से भारी मात्रा में गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रंजीत बर्मन (35) है। वह मूल रूप कूचबिहार का निवासी बताया गया है।


जानकारी मिली है कि रंजीत बर्मन लंबे समय से सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड अंतर्गत पोकाइजोत इलाके में एक घर किरार पर लेकर रहता था।

इसी घर से वह मादक का कारोबार चलाता था। बीती रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने उक्त घर में अभियान चलाया और घर के अंदर से एक बैंग से 10 किलो गांजा बरामद किया। वहीं, रंजीत बर्मन को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO