सिलीगुड़ी,30 अप्रैल (नि.सं.।प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही एक महिला को सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी महिला का नाम अर्चना विश्वास है। वह जलपाईगुड़ी के गरालबाड़ी इलाके की निवासी है।
पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर खबर मिली थी कि एक महिला ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी आ रही है। इसी आधार पर मंगलवार रात को प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने जंक्शन इलाके में अभियान चलाया और एक संदिग्ध महिला को देख उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पर्स बैग से लगभग 390 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रूपये है। आज महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
