सिलीगुड़ी में लाखों रूपये के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 मई (नि.सं.)। मादक तस्करी से पहले ही एसओजी और प्रधान नगर थाना ने एक मादक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रॉकी सिंह है। वह डालखोला का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात रॉकी सिंह डालखोला से ब्राउन शुगर लेकर बिक्री करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचा था। जिसकी भनक लगते ही एसओजी ने प्रधान नगर थाना के साथ जंक्शन में अभियान चलाया। इस दौरान रॉकी सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 399 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपया है। इसके बाद पुलिस ने रॉकी सिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş