सिलीगुड़ी में ट्रेन के अंदर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,30 मई (नि.सं)। जीआरपी और एसओजी सेल ने संयुक्त अभियान चलाते हुए ट्रेन के अंदर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को 72 घंटों के अंदर हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नयन बर्मन(35)है। वो मूल रूप से बुनियादपुर का निवासी है। लेकिन काम के सिलसिले में हतियाडांगा में रहता था। वो पेशे से टोटो चलक है।


जानकारी के अनुसार तीन दिनों पहले एनजेपी रेलवे स्टेशन के यार्ड में सफाई के लिए एक ट्रेन खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान नयन बर्मन ने नाबालिगा को बेहला फुसला कर ट्रेन के अंदर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, घटना के सामने आने के बाद स्टेशन परिसर में सनसनी मच गई। साथ ही रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे। घटना के बाद जीआरपी और एसओजी सेल ने त्वरित करवायी शुरू की। इस दौरान टीम को पता चला कि आरोपी सिलीगुड़ी से फरार होकर हैदराबाद में छिपा है।

इस खबर के आधार पर जीआरपी और एसओजी सेल की एक विशेष टीम हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इसके बाद बीते कल आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर आज सुबह सिलीगुड़ी पहुंची। आरोपी नाबालिगा के पिता का दोस्त बताया जा रहा है।आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर आगे की जांच के लिये रिमांड की मांग की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *