सिलीगुड़ी में शुरू हुआ पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन, अब महिला सुरक्षा होगी और मजबूत

सिलीगुड़ी,21 सितंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर ने आज पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। ईस्ट और वेस्ट जोन में दो पिंक पेट्रोलिंग वैन तैनात की गई हैं। जो विशेष रूप से महिला सुरक्षा को मजबूत और सुनिश्चित करेगी। इस वैन में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ ही 5 महिला कांस्टेबल मौजूद रहेगी।


इसके अलावा वैन में हेल्प डेस्क नंबर भी दिया गया है। इस विषय में पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश के साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे आपराधिक घटनाओं को रोकना है। ताकि महिलाएं खुदको सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटना का शिकार हुई महिला पिंक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन से संपर्क कर सकती है। जिसके बाद उन्हें तुरंत मदद पहुंचायी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *