सिलीगुड़ी में सोने के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर डीआरआई ने अभियान चलाकर 1 किलो 992 ग्राम सोने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के नाम योगेश शनि (25) और मांगी लाल (45) है। ये दोनों राजस्थान के निवासी है।


शनिवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर डीआरआई ने एनजेपी स्टेशन में अभियान चलाया और उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। डीआरआई सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे थे। दोनों के पास से बारह सोने की बार बरामद की गईं है। एक बार का वजन 166 ग्राम है। दोनों आरोपी अपने पैरों में तीन सोने के बार बांधकर ले जा रहे थे।

आज आरेापियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें पांच दिन के लिये जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि उन्हें 28 तारीख को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO