सिलीगुड़ी,1 मार्च(नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर नगम के लाइब्रेरी बिल्डिंग की छत पर आग लगने की घटना से सनसनी फैल गयी। बताया गया है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने आज अचानक बिल्डिंग की छत से धुआं निकलते देखा।
जिसके बाद आग लगने की घटना की जानकारी दकमल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।