सिलीगुड़ी,24 सितंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने डकैती के उद्देश्य से एकत्रित हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि बीती रात 5-6 लोगों का एक गिरोह डकैती के मकसद से सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा इलाके में इकट्ठा हुआ था।
खबर मिलते ही पुलिस ने वहां अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के नाम प्रदीप दास, मंगल घोष और विशाल राउत है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।