सिलीगुड़ी में बैग छिनतई की वारदात, दो नाबालिग गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। आशिघर फाड़ी अंतर्गत चयनपाड़ा पावर हाउस इलाके में एक महिला से बैग छिनतई की घटना में शामिल दो नाबालिगों को आशिघर फाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रीता पंडित नाम की महिला 20 जनवरी की रात काम खत्म कर घर लौट रही थी। चयनपाड़ा पावर हाउस के पीछे स्थित सुनसान रास्ते से गुजरते समय अंधेरे का फायदा उठाकर दो अज्ञात लोग उनका रास्ता रोकते है और बैग छीनने की कोशिश करते है। आरोप है कि जब महिला ने विरोध किया तो उनमे से एक ने धारदार हथियार से उनके हाथ पर हमला कर दिया और बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में महिला आशिघर आउटपोस्ट पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही आशिघर आउटपोस्ट पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में शामिल दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा इलाके के निवासी है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया बैग और नकद रुपये भी बरामद कर लिए है। गुरुवार को दोनों नाबालिगों को जलपाईगुड़ी जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *