सिलीगुड़ी नगर निगम ने हाइड्रेन पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

सिलीगुड़ी, 4 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 5 में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। हाइड्रेन पर कब्जा कर बनाए गए दुकान को निगम ने तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि निगम ने पहले भी कई बार मकान मालिक को अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद भी मालिक ने निर्माण को नहीं तोड़ा था। इसके बाद नगर निगम के कर्मियों ने गुरुवार की सुबह से अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। खालपाड़ा चौकी की पुलिस की मौजूदगी में हाइड्रेन के ऊपर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। उधर, अवैध निर्माण तोड़े जाने पर मकान मालिक ने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हाइड्रेन पर अतिक्रमण करके मकान-दुकानों बनाये गए है। उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों से निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर कई निर्माण भी तोड़े गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *