तेंदुए की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल तस्करी की साजिश नाकाम 

सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दीपक रसाइली के नेतृत्व में दार्जिलिंग वाइल्डलाइफ डिवीजन की टीम ने बीती रात सुकना रेंज के अंतर्गत माटीगाड़ा मोड़, एशियन हाईवे-10 स्थित बस स्टॉप इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वन्यजीव अंग की तस्करी नेपाल भेजने की तैयारी थी। वन विभाग ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आज कर्सियांग एसीजीएम अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *