महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो लुटेरे को लोगों ने पकड़ा

बागडोगरा,1 फरवरी (नि.सं.)। दिनदहाड़े बदमाश घूम रहे हैं जो कि खासकर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और मौका देख सोने के गहने छीन कर फरार हो जा रहे है। एक ताजा मामला बागडोगरा के पानीघाटा रोड से सामने आया है। जहां बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागने की कोशिश किया, लेकिन लोगों के हाथों दो बदमाश पकड़े गए। मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा के पानीघाटा रोड पर दो बदमाश बाइक से आये और एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की।हालांकि, महिला के चिल्लाने के कारण बदमाश बाइक से गिर गए और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नाम शिवम कुमार और ऋषि कुमार हैं। ये दोनों बिहार के कटिहार के रहने वाले है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लोहे के हथियार से महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करते है। बागडोगरा पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार और बाइक बरामद की है। आरोपियों को कल सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişcasino siteleriDeneme BonuslarOnwinbahsegel girişholiganbetholiganbet girişonwinpusulabet girişgrandpasha girişbets10casibom girişistanbul escortextrabetescort beylikdüzücasibomistanbul escortbets10