फुलबाड़ी में केंद्रीय बलों की स्पेशल नाका चेकिंग

फुलबाड़ी,13 मार्च (नि.सं)। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इसी के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की रूट मार्च के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष नाका चेकिंग भी की जा रही है।
शुक्रवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंतर्गत आने वाले फुलबाड़ी इलाके के मर्डर मोड़ पर केंद्रीय बलों की ओर से विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने संयुक्त रूप से यह तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाली छोटी यात्री वाहनों सहित कई गाड़ियों को रोककर जांच की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से इस तरह की सख्त निगरानी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *