खोरीबाड़ी,30 मई (नि.सं.)। एसएसबी की41 वीं बटालियन रानीडांगा अंतर्गत सी कंपनी नींबूगुड़ी क्षेत्र में एसएसबी और नेपाल एपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में पेट्रोलिंग की गई। इसके अलावा एक दूसरे के महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयी।
कोविड -19 को लेकर जारी लॉकडाउन के मद्देनजर सीमा पर आवागमन रोकने सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाई गई। एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के कारण भारत नेपाल सीमा पर पूर्ण रूप से आवागमन रोकने, सीमा पर अवैध गतिविधियों, तस्करी आदि रोकने को लेकर एसएसबी सतर्क है।
इसे देखते हुए एसएसबी की 41 वीं बटालियन तथा नेपाल एपीएफ के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान का आयोजन किया गया। संयुक्त गश्ती अभियान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 103/6 से 104/02 इत्यादि क्षेत्रों में चलाया गया।
गश्ती अभियान का आयोजन लगातार किया जा रहा है। एसएसबी की 41वीं बटालियन सी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर पेम थिन्ले, नेपाल एपीएफ सव इंस्पेक्टर यबराज के नेतृत्व में एसएसबी, नेपाल एपीएफ जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया।
