सिलीगुड़ी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की क्रिस्टल मेथ ड्रग्स बरामद

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में एसटीएफ को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में फुलबाड़ी पार्किंग से कोयला लदी एक ट्रक से करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिस्टल मेथ (ड्रग्स) बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, मणिपुर से 40 टन कोयला लेकर एक लॉरी सिलीगुड़ी होते हुए मालदा जा रही थी। इसी ट्रक के जरिए ड्रग्स तस्करी की योजना थी। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने WB 93 4187 नंबर की ट्रक को रोककर तलाशी ली। चालक केबिन से प्लास्टिक में छिपाकर रखे गए चार पैकेट क्रिस्टल मेथ बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1 किलो 64 ग्राम बताया गया है। जब्त ड्रग्स की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।मामले में ट्रक चालक जुलुम शेख (मुर्शिदाबाद) तथा दिलवार हुसैन और टोनिक मियां (मालदा) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ सभी आरोपियों को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *